शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस व सीआरपीएफ जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 7:48 PM

विज्ञापन

देवघर. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. चुनाव के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए नगर थाने

विज्ञापन

देवघर. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. चुनाव के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए नगर थाने की पुलिस ने सीआरपीएफ जवानों के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया. मुख्य बाजार से लेकर क्षेत्र के कई गली-मोहल्ले सहित प्रमुख चौक-चौराहे से होकर मार्च मे शामिल जवान गुजरे. फ्लैग मार्च के दौरान मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में मतदान को लेकर किसी प्रकार का विवादास्पद बहस नहीं करें, साथ ही शांति व कानून-व्यवस्था बनाये रखने का संदेश दिया गया. जानकारी हो कि आगामी 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव का मतदान होगा. चुनाव के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए नगर थाने से टावर चौक, आजाद चौक, बड़ा बाजार होकर शिक्षा सभा चौक, चांदनी चौक, लक्ष्मीपुर चौेक, शिवगंगा गली, पंडित शिवराम झा चौक, जलसार पार्क, हदहदिया पुल, रामरतन बक्शी रोड, मस्जिद रोड, बजरंगी चौक के अलावा शहर के अन्य गली, मोहल्लों में फ्लैग मार्च कर पुलिसकर्मियों ने आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की. इस दौरान मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखें. फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को कानून का पालन करने का भी आग्रह किया गया. फ्लैग मार्च में नगर थाने के एसआइ नवीन कुमार, संदीप कुमार, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर इंद्रजीत कुमार के अलावा दर्जनों सीआरपीएफ जवान शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola