सेवानिवृत्त् एसआई को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

प्रतापपुर. थाना परिसर में रविवार की शाम को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रेम सांगा को विदाई दी गयी. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ संदीप

विज्ञापन

प्रतापपुर. थाना परिसर में रविवार की शाम को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रेम सांगा को विदाई दी गयी. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ संदीप सुमन उपस्थित हुए. एसडीपीओ ने उनके कार्यकाल की सराहना की. कहा कि प्रेम सांगा ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासन व ईमानदारी के साथ पुलिस सेवा को नयी पहचान दी. श्री सांगा को जीवन की दूसरी पारी की बधाई दी. प्रेम सांगा ने 1989 में पुलिस विभाग में योगदान दिया था. मौके पर पुलिस निरीक्षक अमरदीप कुमार, थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के अलावा एसआई जुबरैल गुडिया, एएसआई श्री राम,विनोद तिवारी, जयकुमार सिंह, चौकीदार विकास कुमार, दीपक राम, आशीष कुमार, अभिवाश कुमार, शुभम कुमार समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola