ePaper

Samastipur News: Outcry erupted against smart meters: स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा आक्रोश, बिजली विभाग के कर्मियों को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 08 Oct 2024 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News: Outcry erupted against smart meters: स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा आक्रोश, बिजली विभाग के कर्मियों को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

<P><H2>Samastipur News: Outcry erupted against smart meters: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली टीम के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, जानिए क्यों है मामला</H2></P>Outcry erupted against smart meters: मोहिउद्दीननगर. स्मार्ट मीटर

विज्ञापन

Samastipur News: Outcry erupted against smart meters: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली टीम के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, जानिए क्यों है मामला

Outcry erupted against smart meters: मोहिउद्दीननगर. स्मार्ट मीटर को लेकर सूबे में हंगामा बरपा हुआ है. पहले तो स्मार्ट मीटर राजनीतिक गलियारों का विषय हुआ करता था. लेकिन, अब स्मार्ट मीटर राजनीतिक गलियारों से निकल शहर व गांव गलियों का विषय बन गया है. स्मार्ट मीटर पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ अब आम जनता का आक्राेश भड़कने लगा है. इसी कड़ी में, मंगलवार थाना चौक पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली टीम के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता, दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इसको लेकर बिजली विभाग के अधिकारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कई आरोप लगाये हैं. विभाग का दावा है कि आरोपित ने स्मार्ट मीटर लगाने में आनाकानी की. सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई. कनीय विद्युत अभियंता राजनंदन कुमार ने मंगलवार को पिता व पुत्र के खिलाफ थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें मोहिउद्दीननगर उतर पंचायत के वार्ड संख्या 5 के मो. अगनाल नुरैल एवं इसके पिता मो. रिजवान अहमद को आरोपित किया है.

Samastipur News: Outcry erupted against smart meters: दोनों आरोपितों ने मीटर इन्सटाॅलर के साथ मारपीट की.

आवेदन में लिखा है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सोमवार को स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन का कार्य चल रहा था. इसी दौरान मीटर इन्सटाॅलर आरोपी के यहां मीटर इंस्टाॅलिंग करने गया था. जहां दोनों आरोपितों ने मीटर इन्सटाॅलर के साथ मारपीट की. दुर्व्यवहार करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने नहीं दिया. इससे बिजली कर्मियों के बीच भय का वातावरण कायम हो गया है. इनके व्यवहार से सरकार की योजना को पूरा करने में परेशानी हुई. थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. इधर, राजनीतिक दलों के साथ आम लोगों का मानना है कि स्मार्ट मीटर किसी विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने के मकसद से लगाया जा रहा है. स्मार्ट मीटर की मदद से जनता की जेबों से पैसा खींचा जा रहा है. इसका लेकर उपभोक्ता व बिजली मीटर इंस्टॉलर में विवाद बढ़ता जा रहा है. मारपीट की खबरें आने लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola