सारठ में भोजपुरी अभिनेत्री सह गायिका अक्षरा सिंह के भजनों पर झूमे लोग

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि चितरा: कुकराहा में आयोजित शिव शक्ति महायज्ञ यज्ञ के पूर्णाहुति के अवसर पर रविवार की देर रात्रि सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सह भजन गायिका अक्षरा सिंह के द्वारा एक से बढ़कर

विज्ञापन

प्रतिनिधि चितरा: कुकराहा में आयोजित शिव शक्ति महायज्ञ यज्ञ के पूर्णाहुति के अवसर पर रविवार की देर रात्रि सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सह भजन गायिका अक्षरा सिंह के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर उपस्थित जन सैलाब को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत अक्षरा सिंह के साथ आए अंकित व मंटू निराला ने तेरी जय हो गणेश, आ जा आ जा गणेश…, ऐसे महाबली को हनुमान को प्रणाम…समेत अन्य भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. उसके बाद अक्षरा सिंह, शिव कुमार बिक्कू, मंटू निराला व अंकित ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम की शुरुआत ओम नमः शिवाय हर हर भोले नमः शिवाय भजन से किया. जिसे सुनकर सभी मंत्र मुग्ध हो गए. साथ ही उन्होंने माताओं के लिए समर्पित करते हुए गिरी पर्वत से बच जाऊंगी मैं..अपने नजर से गिराना ना.. भजन प्रस्तुत किया. जिसे सुनकर सभी भाव विभोर हो गए. इसके अलावा देर रात तक बेहतरीन भजनों की प्रस्तुति पर दर्शक झूमते रहे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola