रजिस्ट्री कार्यालय में मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गोगरी. रजिस्ट्री ऑफिस गोगरी में मारपीट मामले में पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि बीते 20 नवंबर को कर्मी अमरेन्द्र कुमार व प्रकाश

विज्ञापन

गोगरी. रजिस्ट्री ऑफिस गोगरी में मारपीट मामले में पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि बीते 20 नवंबर को कर्मी अमरेन्द्र कुमार व प्रकाश कुमार के साथ सुधांशु भूषण श्रीवास्तव एवं आनंद भूषण श्रीवास्तव ने मारपीट की. इसको लेकर रजिस्ट्रार नवीन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उनके आवेदन पर सुधांशु भूषण श्रीवास्तव एवं आनंद भूषण श्रीवास्तव पर गोगरी थाना में बुधवार को कांड संख्या 424/24 दर्ज किया गया था. थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ता द्वितीय थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दोनों नामजद को टाउन हाॅल के पास गिरफ्तार किया है. मालूम हो कि पूर्व में सुधांशु भूषण श्रीवास्तव के आवेदन पर अमरेन्द्र कुमार एवं प्रकाश कुमार को भी नामजद आरोपित बनाया गया था. गोगरी थाना में कांड संख्या 416/24 दर्ज किया गया था.

B

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola