Ranchi News : डीएसपीएमयू: यूजी के चार रेगुलर विषय में आवेदन 1000 पार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Aug 2024 12:45 AM
<P>रांची. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के कुछ रेगुलर कोर्स में नामांकन का ऐसा क्रेज है कि विद्यार्थियों ने सबसे अधिक आवेदन इस सत्र के लिए दिये हैं. जिसको
रांची. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के कुछ रेगुलर कोर्स में नामांकन का ऐसा क्रेज है कि विद्यार्थियों ने सबसे अधिक आवेदन इस सत्र के लिए दिये हैं. जिसको देखते हुए नामांकन के लिए कट ऑफ प्रतिशत भी कुछ रेगुलर कोर्स में 90 प्रतिशत से अधिक गये हैं. वहीं चार ऐसे रेगुलर विषय हैं, जिनमें आवेदन 1000 से अधिक आये हैं और नामांकन में सबसे अधिक कट ऑफ इन्हीं विषयों में गये हैं. इसमें ज्योग्राफी, हिस्ट्री, हिंदी, इंग्लिश और जूलॉजी शामिल है. हालांकि जूलॉजी में आवेदन की संख्या 500 से अधिक है, लेकिन पहले मेरिट का कट ऑफ सबसे अधिक है.
दो विषय में कट ऑफ 90 और इससे अधिक
विवि के स्नातक के ज्योग्राफी में ओपेन मेरिट लिस्ट में कट ऑफ 95 प्रतिशत गया है. इस विषय में नामांकन के लिए 1000 से अधिक आवेदन आये हैं. वहीं इस विषय में सीटों की संख्या मात्र 130 ही है. वहीं दूसरा विषय है जूलॉजी, जिसमें 500 से अधिक आवेदन इस सत्र में नामांकन के लिए विद्यार्थियों ने दिये हैं. इसमें नामांकन की पहली सूची का ओपन मेरिट लिस्ट का कट ऑफ 90 प्रतिशत है.
तीन विषय में कट ऑफ है 80 से
अधिक
वहीं हिस्ट्री में इस सत्र में नामांकन के लिए 1100 से अधिक आवेदन आये हैं. नामांकन की पहली सूची में ओपेन मेरिट लिस्ट का कट ऑफ 89 प्रतिशत है. इसके बाद इंग्लिश विषय में भी नामांकन के लिए 1000 से अधिक आवेदन आये हैं. इसमें पहली सूची का कट ऑफ भी 89 प्रतिशत है. जबकि हिंदी में भी आवेदन की संख्या 1000 से अधिक है और इस विषय में नामांकन की पहली सूची का ओपन कट ऑफ 87 प्रतिशत है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










