Ranchi Education News: रांची विवि : प्रो रमेश शरण को दी गयी श्रद्धांजलि
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jul 2024 10:12 PM
<P>रांची. रांची विवि पीजी अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व कुलपति प्रो रमेश शरण के निधन पर शुक्रवार को पीजी अर्थशास्त्र विभाग में शोकसभा की गयी. इसकी अध्यक्षता विभाग
रांची. रांची विवि पीजी अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व कुलपति प्रो रमेश शरण के निधन पर शुक्रवार को पीजी अर्थशास्त्र विभाग में शोकसभा की गयी. इसकी अध्यक्षता विभाग की अध्यक्ष डॉ वंदना राय ने की. मौेके पर शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर प्रो शरण को श्रद्धांजलि दी. साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के प्रति संवेदना प्रकट की. डॉ राय ने कहा कि वह प्रो शरण के निर्देशन में पहली शोधार्थी रही हैं. इस अवसर पर डॉ ज्योति प्रकाश, डॉ नीलू कुमारी, डॉ नितेश राज, डॉ विनिता एक्का और डॉ कल्पना आदि उपस्थित थे.
विवि ने पूर्व विद्यार्थी अभिषेक को दी चेतावनी
रांची विवि मुख्यालय में बिना किसी पूर्व सूचना के धरना-प्रदर्शन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ करने पर पूर्व छात्र अभिषेक शुक्ला को चेतावनी दी गयी है. कुलपति ने श्री शुक्ला को पत्र भेजकर कहा है कि ऐसा कार्य काफी निंदनीय तथा असंवैधानिक है. यह विवि के लिए भी शर्मनाक है. कुलपति ने श्री शुक्ला से कहा है कि भविष्य में इस तरह के कार्य होंगे, तो विवि उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा. साथ ही विवि में प्रवेश वर्जित कर दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










