राष्ट्रीय जनता दल ने मनाया 28वां स्थापना दिवस, चुनावी तैयारी पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़. राष्ट्रीय जनता दल ने धनुषपूजा स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को 28वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया के नेतृत्व में मनाया गया. इस दौरान केक काटकर उपस्थित कार्यकर्ताओं

विज्ञापन

पाकुड़. राष्ट्रीय जनता दल ने धनुषपूजा स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को 28वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया के नेतृत्व में मनाया गया. इस दौरान केक काटकर उपस्थित कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया. वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श किया गया. मौके पर राजद प्रदेश महासचिव राजकिशोर यादव मौजूद रहे. जिला अध्यक्ष श्री मड़ैया ने कहा कि पाकुड़ को जिला बनाने में राजद सुप्रीमो लालू यादव की बहुत बड़ी देन है. 1994 में पाकुड़ को जिला बनाया गया. कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी तैयारी कर रही है. पार्टी अपना उम्मीदवार आलाकमान के निर्देश पर उतारने का काम करेगी. अभी से ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए निर्देश दिया गया है. चुनाव तक प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक बूथ कमेटी और सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया जा रहा है. वहीं राजद प्रदेश महासचिव श्री यादव ने कहा कि पार्टी काफी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का काम करेगी. उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है. देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है. सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए. मौके पर विवेक मालतो, जोसेफ मालतो, रामू यादव, कृष्ण यादव, जोसेफ मुर्मू, मनोज मड़ैया, विनोद ठाकुर, रमेश सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola