राज्य में किसान और नौजवान के साथ सरकार ने की वादाखिलाफी : गंगा नारायण

मधुपुर . भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के बजरमरुआ, ढाब, कोकहाराजोरी, चपरिया, साधुजोर, डोमनाटांड, दोंगी, धनपहरी, मथुरापुर, करमाटांड, मसनजोरा, मालेडीह, चनमेनवा, बीचगढ़ा, तिलैया आदि गांव
मधुपुर . भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के बजरमरुआ, ढाब, कोकहाराजोरी, चपरिया, साधुजोर, डोमनाटांड, दोंगी, धनपहरी, मथुरापुर, करमाटांड, मसनजोरा, मालेडीह, चनमेनवा, बीचगढ़ा, तिलैया आदि गांव का भ्रमण किया. उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान महागठबंधन सरकार ने किसान और नौजवान दोनों के साथ दगाबाजी की. भाजपा जो कहती है वह करती है. यह मोदी की गारंटी है. हम झारखंड में खुशहाल सरकार देंगे. स्थानीय विधायक ने मंत्री बनकर लूटने का काम किया है. झामुमो नेताओं ने सरकारी अफसरों से वसूली के लिए अपने भाई भतीजे को लगा रखा है. इसलिए एक बार आप सभी ग्रामीण जनता मुझे अपना प्रतिनिधि चुनकर झारखंड विधानसभा में भेजें. कहा कि आपको एक ईमानदार प्रतिनिधि मिलेगा. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना. मौके पर आजसू नेता महेश राय, विष्णु राउत, दामोदर यादव, किशोर वर्मा, विकास यादव, मनोज झा, विजय वर्मा, वरुण दास, सुमित, बासुदेव यादव, धीरज सिंह, रामेश दास, बेनी यादव, बलराम, देवनारायण यादव, शालीग्राम यादव, उमाशंकार यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




