पुलिस बनकर साइबर ठगी करने में पश्चिमी चंपारण का युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Aug 2024 10:32 PM
गोपालगंज. शहर के चंद्रगोखुल रोड के एक व्यवसायी से पुलिस वाला बनकर 20 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पुलिस ने पश्चिमी चंपारण से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार
गोपालगंज. शहर के चंद्रगोखुल रोड के एक व्यवसायी से पुलिस वाला बनकर 20 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पुलिस ने पश्चिमी चंपारण से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है. साइबर थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे शनिवार को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया. गिरफ्तार साइबर अपराधी पश्चिमी चंपारण के साठी थाना के सिरसिया वार्ड नंबर एक का निवासी दीपक कुमार मिश्रा है. बताया जाता है कि नगर थाना के चंद्रगोखुल रोड निवासी राकेश कुमार को 13 जुलाई को पुलिस वाला बनकर उक्त साइबर अपराधी ने फोन किया कि आपकी पुत्री ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है. जिसके बाद उसे छोड़ने के नाम पर उसने 50 हजार रुपये की मांग की गयी. उसकी मांग के बाद उन्होंने उसे आनन-फानन में 20 हजार रुपये भेज दिया. इस मामले में पीड़ित ने साइबर थाने में अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी करायी जिसके पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










