पत्नी की दवा लाने के लिए निकले युवक की ट्रैक्टर की ठोकर से मौत

Updated:
विज्ञापन

नवादा कार्यालय. नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केना गांव निवासी अंबिका पासवान के 25 वर्ष से पुत्र नीतीश पासवान के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, नीतीश पासवान अपनी पत्नी की दवा लाने के लिए नारदीगंज जा रहा था. इसी दौरान कुझा गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट आ गया और उसकी मौत हो गयी है. मृतक के भाई संजय पासवान ने बताया कि घर के सबसे छोटे बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि नीतीश पासवान युवक चेन्नई में रहकर प्राइवेट काम करता था. छठ पूजा में मृतक की मां ने छठ की व्रत की थी, उसी में आया था. शनिवार को चेन्नई जाने वाला था. उससे पहले ही दुर्घटना में युवक की मौत मंगलवार को हो गयी है. मृतक अपने पीछे दो बच्चे को छोड़कर चला गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर ड्राइवर और ट्रैक्टर को पकड़ लिया. फिर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola