प्रतिमा मुर्मू बनीं जंगलपुर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Dec 2024 7:39 PM

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड के जंगलपुर गांव में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर आमसभा का आयोजन हुआ. मौके पर बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ मुरली यादव, महिला पर्यवेक्षिका नियोति दास,

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड के जंगलपुर गांव में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर आमसभा का आयोजन हुआ. मौके पर बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ मुरली यादव, महिला पर्यवेक्षिका नियोति दास, मुखिया समेत संबंधित क्षेत्र की एएनएम एवं विद्यालय के सचिव मौजूद थे. विभागीय निर्देशों के आलोक में चयन प्रक्रिया की गयी, जिसमें प्रतिमा मुर्मू का चयन प्रक्रिया के मानकों में योग्य पाये जाने पर किया गया. प्रतिमा मुर्मू को उपस्थित चयन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने औपबंधिक चयन-पत्र दिया. विदित हो कि यह गांव पहाड़िया जनजाति समुदाय का है. इस गांव में पीएम जनमन योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया है, जिसके तहत सेविका का चयन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola