अख्तियारपुर पड़ेया सब-स्टेशन में बिजली संकट गहराया, 10 घंटे से आपूर्ति ठप

Author Shayam kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

तार पर पेड़ की टहनियां | Prabhat Khabar Network

मनियारी के अख्तियारपुर पड़ेया सब-स्टेशन में तकनीकी खराबी से 100 गांवों में बिजली ठप है। भीषण गर्मी और उमस से लाखों लोग परेशान, मरम्मत कार्य जारी है।

विज्ञापन

मनियारी क्षेत्र के अख्तियारपुर पड़ेया सब-स्टेशन में बिजली संकट गहरा गया है. देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण हाईटेंशन तार पर पेड़ों की टहनियां और बांस के पेड़ गिर गए, जिससे पिछले 10 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है.

विज्ञापन

इस ब्लैकआउट के कारण बाघी हरनारायण, हरपुर बलड़ा, माधोपुर चिकनी और रामपुर हाट समेत 100 से अधिक गांवों की लाखों की आबादी भीषण गर्मी और उमस में बेहाल है.बिजली न होने से पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है.विद्युत कर्मियों के अनुसार, प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर पेड़ काटने और तारों की मरम्मती का कार्य चल रहा है. विभाग ने दावा किया है कि जल्द ही तकनीकी खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola