पिस्टल की बट से सिर फोड़ा, बाइक व 60 हजार लूटे

फाइनेंस कंपनी के सुपरवाइजर के साथ हुई घटना संवाददाता, मुजफ्फरपुर बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने एक घंटे के अंदर दूसरी लूट की वारदात की. झपहां उदन
फाइनेंस कंपनी के सुपरवाइजर के साथ हुई घटना संवाददाता, मुजफ्फरपुर बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने एक घंटे के अंदर दूसरी लूट की वारदात की. झपहां उदन में अपराधियों ने यूपी के रहने वाले व फाइनेंस कर्मी के सुपरवाइजर सुभाष गुप्ता का सिर पिस्टल की बट से मारकर फोड़ दिया. उसकी बाइक, मोबाइल व 60 हजार कैश लूट लिए. लूटपाट के दौरान पीड़ित जख्मी होने के बाद भी अपराधियों से भिड़ गया. उसकी पिस्टल भी छीन ली. डायल 112 की टीम को पीड़ित ने हथियार सौंप दिया. लोगों ने पीड़ित को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है. सुभाष ने अहियापुर थाने में शिकायत की है. झपहा ओवरब्रिज पर हुई पर्स छिनतई की घटना के दौरान शिक्षक की भाभी को घसीटने व इस मामले में एक ही आपराधिक गिरोह पर पुलिस को शक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




