पौष पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन, लोगों ने कुश्ती प्रतियोगिता का उठाया आनंद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jan 2025 6:32 PM

विज्ञापन

कुनौली पौष पूर्णिमा के अवसर पर डगमारा के कोशी स्पर संख्या 22/38 और कुनौली के चार धाम से सटे कोशी स्पर पर भव्य

विज्ञापन

कुनौली पौष पूर्णिमा के अवसर पर डगमारा के कोशी स्पर संख्या 22/38 और कुनौली के चार धाम से सटे कोशी स्पर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया. यह मेला धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समागम का प्रतीक बन गया. जहां भारत और नेपाल के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे. रविवार को आयोजित मेले में कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही. जिसमें नेपाल, भारत के विभिन्न राज्यों और बिहार के कई जिलों के पहलवानों ने हिस्सा लिया. पहलवानों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. सुबह से ही श्रद्धालु कोशी नदी में स्नान कर कौशिकी, कार्तिक और अन्य देवी-देवताओं की स्थापित प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना में लीन नजर आए. धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ मेले में ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिली. मेले में ब्रेक डांस, रामझूला और कई दुकान सजी है. चार धाम के ब्रह्मचर्य बाबा गोपाल दास ने बताया कि पौष पूर्णिमा का यह आयोजन धार्मिक आस्था को मजबूत करता है. भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को गहराई प्रदान करता है. यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि इसे स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक समागम के रूप में भी देखा जा रहा है. ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक खेलों का आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola