पालीगंज में युवक की गोली मार हत्या, पिस्तौल बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jul 2024 12:21 AM
प्रतिनिधि, पालीगंज इमामगंज थाना क्षेत्र के मुंगिला गांव में गुरुवार की रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सुचना पर पहुंची इमामगंज पुलिस ने
प्रतिनिधि, पालीगंज इमामगंज थाना क्षेत्र के मुंगिला गांव में गुरुवार की रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सुचना पर पहुंची इमामगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल व उसमें फंसी कारतूस का खोखा बरामद किया है. मृतक की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के मुंगिला निवासी डीलर अमरेश प्रसाद के इकलौते 22 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह तब हुई जब गांव के लोग कृषि कार्य को लेकर खेत जा रहे थे. जैसे ही मुसहरी के आगे नाले के पास पहुंचे तो देखा कि एक शव पड़ा है. नजदीक से जाकर देखा तो वह ओमप्रकाश का शव था. उसके सिर में गोली लगी थी. वहीं पास में एक देसी पिस्तौल, उसमें फंसी कारतूस का खोखा व कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल थी. ग्रामीणों के मुताबिक, ओमप्रकाश गुरुवार की रात घर पर ही था. वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ रखा था. किसी काम से वह घर से बाहर निकला, लेकिन वह घर नही लौटा. परिजनों ने सोचा कि वह कहीं आसपास में ही कहीं होगा. जब सुबह तक नहीं लौटा तो परिजन बेचैन हो गये. इसी बीच लोगों ने उनकी हत्या की सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर उमड पडे. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष दीपू मंडल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










