नशीले पदार्थ के सेवन के कारण युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के सेवन के कारण बारसोई नगर पंचायत के वार्ड सात स्थित गांधीनगर कॉलोनी के एक युवक की जान बुधवार की शाम को चली गयी. अनुमंडल अस्पताल बारसोई में

विज्ञापन

नशीले पदार्थ के सेवन के कारण बारसोई नगर पंचायत के वार्ड सात स्थित गांधीनगर कॉलोनी के एक युवक की जान बुधवार की शाम को चली गयी. अनुमंडल अस्पताल बारसोई में इलाज के दौरान प्रकाश महतो का 24 वर्षीय पुत्र मुन्ना महतो ने दम तोड़ दिया. अनुमंडल अस्पताल बारसोई के चिकित्सक ने बताया कि युवक के फेफड़ों में पानी भर गया था. उसे बेहतर इलाज की आवश्यकता थी. पर अब देर हो चुकी थी. जिस कारण उसे बचाया नहीं जा सका. युवक के पिता एवं पत्नी ने बताया कि वह लॉकडाउन के समय से ही ड्रग्स का सेवन करने लगा था. मना करने पर भी नहीं मान रहा था और अंततः उसकी जान चली गयी. उसे छोटे-छोटे तीन संताने हैं. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. मामले में जदयू नेता मनोज कुमार साह ने कहा कि बारसोई में ड्रग्स फोटुस का इस्तेमाल युवक धड़ल्ले से कर रहे हैं. पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जिसके कारण दिन-ब-दिन स्थिति खराब होती जा रही है. उन्होंने प्रशासन से ड्रग्स पर रोक लगाने की मांग की है. ताकि और कोई युवक इसकी चपेट में ना आ जाय.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola