नर्सिंग होम संचालक पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग. शिवगीत सेवा सदन नर्सिंग होम के संचालक अनीश कुमार सिंह पर 8-10 युवकों ने जानलेवा हमला किया. मारपीट करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग की गयी. घायल हुए अनीश के
विज्ञापन
हजारीबाग.
शिवगीत सेवा सदन नर्सिंग होम के संचालक अनीश कुमार सिंह पर 8-10 युवकों ने जानलेवा हमला किया. मारपीट करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग की गयी. घायल हुए अनीश के भाई मनोज सिंह ने सदर थाना में एफआइआर दर्ज कराया है. अनीश कुमार सिंह पिता जयजीत सिंह दीपूगढ़ा निवासी 18 अप्रैल की रात को रामनवमी दशमी का जुलूस देखने के लिए निकले थे. शहर के कोटलेक्स चौक के पास हुरहुरू सागर क्लब के आठ-दस सदस्यों ने अचानक तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. उसके सिर और ललाट पर गंभीर चोट आयी है. लहू लुहान होकर सड़क पर गिर गया. उसके दो मित्रों ने उसे उठाकर एंबुलेंस की मदद से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर ले गये, जहां इलाज कराया गया. घटना स्थल के पास सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन