नक्सली कांड में आरोपित के घर पहुंच कर पुलिस ने किया सत्यापन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मदनपुर. मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पूर्व के नक्सली कांड में आरोपित या जेल से छूटे नक्सलियों के घर पर पहुंच कर बुधवार को सत्यापन किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि
विज्ञापन
मदनपुर.
मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पूर्व के नक्सली कांड में आरोपित या जेल से छूटे नक्सलियों के घर पर पहुंच कर बुधवार को सत्यापन किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के कानीडीह, सहियार, सहियारी, कनौदी और निमिडीह गांव पहुंचकर पूर्व के नक्सली कांड में आरोपित, जेल से छूटे नक्सलियों और अपराधियों का सत्यापन किया गया. उन्होंने बताया कि जेल से छूटे नक्सलियों और अपराधियों पर कड़ी नजर लोकसभा चुनाव को लेकर रखी जा रही है. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर है. नक्सल प्रभावित बूथों को चिह्नित कर लिया गया है जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. नक्सलियों के तमाम गतिविधियों पर नजर रखे जा रही है इस दौरान अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह के अलावा सशस्त्र पुलिस बल मौजूद थे.विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन