निर्माणाधीन भवन में कार्य के दौरान करेंट लगने से मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन
निर्माणाधीन भवन में कार्य के दौरान करेंट लगने से मजदूर की मौत

कहरा.बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही ब्रम्ह स्थान के समीप विपिन झा के घर में काम कर रहे बरियाही बाजार निवासी मजदूर रंजीत गुप्ता की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार

विज्ञापन

कहरा.बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही ब्रम्ह स्थान के समीप विपिन झा के घर में काम कर रहे बरियाही बाजार निवासी मजदूर रंजीत गुप्ता की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बरियाही ब्रम्ह स्थान के समीप एक निर्माणाधीन घर में कार्य में लगे मजदूर रंजीत गुप्ता अन्य दिनों के तरह रविवार को भी मजदूरी कर रहा था. अचानक करेंट लगने की बात सुनकर काम कर रहे अन्य मजदूर भी घटनास्थल पर पहुंचा. घटना की जानकारी मजदूर के परिजनों सहित मकान मालिक को भी दिया. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा ले गये. जहां पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सही सही जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है. घटना को लेकर परिजन भी सही-सही नहीं बता रहे हैं. घटना की जानकारी स्थानीय बनगांव थाना पुलिस को भी नहीं दिया गया है. अंदेशा है कि मकान में चल रहे निर्माण कार्य में कही नंगा बिजली प्रभावित तार भी हो सकता है या निर्माणाधीन मकान के आगे से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली का तार भी हो सकता है. वहीं बनगांव थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर विधिसम्मत कार्यवाही की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola