::::::::::: मतगणनाकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटीमतगणना को लेकर शुक्रवार को लोयोला इंटर कॉलेज परिसर में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान का 23 नवंबर को होनेवाले
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी
मतगणना को लेकर शुक्रवार को लोयोला इंटर कॉलेज परिसर में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान का 23 नवंबर को होनेवाले मतगणना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. मतगणना कर्मी और अधिकारियों को बिंदुवार मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया. वहीं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसओपी के संबंध में बताया गया. परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को 23 नवंबर को होनेवाले मतगणना के दिन समय पर मतगणना केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया. कहा कि पूरे उत्तरदायित्व व ईमानदारी पूर्वक मतगणना कार्य संपन्न करें.इवीएम का 20-20 और पोस्टल बैलेट का 11-11 टेबल में होगी गणना
मतगणना शनिवार को बिरसा कॉलेज परिसर में किया जायेगा. जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना में खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती की जायेगी. इवीएम के मतों की गिनती के लिए 20-20 और पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती के लिए 11-11 टेबल बनाये गये हैं. तोरपा की मतगणना 13 राउंड और खूंटी की गणना 15 राउंड में की जायेगी. सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की और 8ः30 बजे से इवीएम के मतों की गिनती की जायेगी.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन