मतदाता पर्ची का वितरण शुरू

Updated:
विज्ञापन

तसवीर-: मतदाता पर्ची का वितरण करते बीएलओ. लातेहार. लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देश पर शुक्रवार से मतदाता पर्ची का वितरण शुरू कर

विज्ञापन

तसवीर-: मतदाता पर्ची का वितरण करते बीएलओ. लातेहार. लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देश पर शुक्रवार से मतदाता पर्ची का वितरण शुरू कर दिया गया. बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया. नगर पंचायत के पर्यवेक्षक अतुल कुमार ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के करकट, माको, अमवाटीकर, चंदनडीह, धर्मपुर, डुरुआ सहित कई मतदान केंद्रों के अलावा घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण शुरू कर दिया गया है. सभी मतदाता पूरे हर्ष के साथ पर्ची लेते हुए 20 मई को अपने मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने की बात कही. इस दौरान बीएलओ सुनीता देवी, सोनिया कुमारी, रेखा देवी, पूजा देवी, संगीता देवी, रेणु देवी, कालिंदी कुमारी, अंजला देवी, मनोरमा देवी, कुंती देवी, रीता देवी, विमला देवी, उषा जायसवाल व सविता देवी ने अपने पोषक क्षेत्र के मतदाताओं को पर्ची दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola