ePaper

मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम का होगा निर्माण, ली जाएगी 20 एकड़ जमीन

Updated at : 27 Aug 2024 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम का होगा निर्माण, ली जाएगी 20 एकड़ जमीन

<P>मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर </P>मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए जिला मुख्यालय से सटे किसी जगह पर 20 से 25 एकड़ जमीन ली जाएगी. राज्य खेल विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंद्र

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए जिला मुख्यालय से सटे किसी जगह पर 20 से 25 एकड़ जमीन ली जाएगी. राज्य खेल विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंद्र ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जल्द से जल्द जमीन चयन के लिए निर्देश दिया है. दरअसल, राज्य के सभी प्रमंडलीय मुख्यालयों में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जाएगा. इसके लिए नवनिर्माण और जीर्णोद्धार कार्य आवश्यकतानुसार किए जायेंगे. इसकी कवायद शुरू कर दी गयी है. जिले के खिलाड़ियों को अब इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी नहीं होगी. जिले में रहकर वे अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं. इसके लिए प्रमंडलीय मुख्यालय या उसके आसपास 15-20 एकड़ भूमि की आवश्यकता बतायी गयी है. इसी अनुसार स्थल चिन्हित करते हुए रिपोर्ट देने का आग्रह किया गया है. सचिव ने इसे प्राथमिकता के आधार पर लेकर निष्पादन करने को कहा है, ताकि आगे की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके और इससे मंत्रिपरिषद को भी अवगत कराया जा सके. उन्होंने कहा है कि इसके लिए सरकारी अथवा निजी जमीन का भी चयन किया जा सकता है, लेकिन पहली प्राथमिकता सरकारी भूमि के चयन की होनी चाहिए्. ताकि किसी प्रकार का विवाद नहीं हो. इसकी अनुपलब्धता की स्थिति में ही निजी भूमि चिन्हित करने की बात कही गयी है.

16 तरह के खेल की होगी सुविधा

वैसे तो दो दर्जन खेलों के लिए इसमें सुविधा होगी लेकिन शुरुआती दौर में 16 प्रकार के खेलों के लिए व्यवस्था की जा रही है. इनमें एथलेटिक्स, खो-खो, भारोत्तोलन, कबड्डी, योगा वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, वुशु, शतरंज, फुटबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, हैंडबॉल, रग्बी एवं बॉक्सिंग आदि शामिल है. इसके अलावे स्विमिंग पुल, सिंथेटिक ग्राउंड, टर्फ ग्राउंड, फुटबॉल ग्राउंड और अन्य आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवायी जायेगी. यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेनिंग की भी सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola