महिला सिपाही का विभागीय कर्मियों पर मारपीट का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jul 2024 10:13 PM
मोतिहारी . जिला पुलिस बल में कार्यरत एक महिला सिपाही शनिवार को जख्मी हालत में सदर अस्पताल पहुंची. उसने मीडिया के सामने आकर अपने ही विभाग के अधिकारियों व कर्मियों
मोतिहारी . जिला पुलिस बल में कार्यरत एक महिला सिपाही शनिवार को जख्मी हालत में सदर अस्पताल पहुंची. उसने मीडिया के सामने आकर अपने ही विभाग के अधिकारियों व कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाया. उसने कहा कि पुलिस लाइन में उसके साथ मारपीट की गयी. उसे फोन कर पुलिस लाइन में बुलाया गया, उसके बाद मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. हालांकि महिला सिपाही पूनम कुमारी के आरोप में कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद सामने आयेगा. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सदर एएसपी शिखर चौधरी को पूरे मामले की जांच की जिम्मेवारी दी गयी है. उन्होंने कहा कि पूनम का आरोप बिल्कुल गलत है. वैसे उसके द्वारा लगाये गये आरोप की जांच करायी जा रही है. पुलिस लाइन में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी देखा जायेगा. ताकि उसकी सच्चाई का पता ठोस साक्ष्य के सामने आ सके. इधर पूनम का कहना है कि 2021 से उसका वेतन बंद है. अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा थक चुकी है. शनिवार को उसके मोबाइल पर एक कॉल आया. उसे पुलिस लाइन में बुलाया गया. वहां पहुंची तो उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










