मंडन भारती कृषि महाविद्यालय में प्रतियोगिता, पौधरोपण व सम्मान समारोह आयोजित

Updated:
विज्ञापन

मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय विश्व पर्यावरण जागरूकता अभियान का समापन किया गया.

विज्ञापन

20 दिवसीय विश्व पर्यावरण जागरूकता अभियान का समापन

सत्तरकटैया. मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय विश्व पर्यावरण जागरूकता अभियान का समापन किया गया. अभियान के दौरान विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण को लेकर वाद-विवाद, क्विज, चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पौधरोपण जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभागीय वन पदाधिकारी भरत चिंतापल्ली मौजूद रहे. महाविद्यालय के एसोसिएट डीन सह प्राचार्य प्रो डॉ बिनोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि छात्र अभिषेक कुमार के एकल गीत ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया. अपने संबोधन में प्रो डॉ बिनोद कुमार ने पर्यावरण संरक्षण, सतत कृषि, जैव विविधता संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बतायी.कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola