मारपीट, चेक बाउंस, अवैध शराब समेत विभिन्न मामलों के 10 आरोपियों ने किया सरेंडर, कोर्ट से मिली राहत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 8:38 PM
देवघर. न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से अलग-अलग मामलों के 10 आरोपियों को राहत मिली गयी है. पहली जमानत आवेदन सीजेएम की अदालत में आरोपी बमबम यादव की ओर से दाखिल
देवघर. न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से अलग-अलग मामलों के 10 आरोपियों को राहत मिली गयी है. पहली जमानत आवेदन सीजेएम की अदालत में आरोपी बमबम यादव की ओर से दाखिल किया गया था, जिसके विरुद्ध मारपीट कर सामान ले जाने का आरोप लगाया गया है. दूसरा जमानत आवेदन न्यायिक दंडाधिकारी मौमिता गुंइन की अदालत में चेक बाउंस मामले के आरोपी जुगल मंडल और तीसरा जमानत आवेदन आरोपी रुकली देवी की ओर से दाखिल किया गया था. चौथा जमानत आवेदन तीन आरोपियों सुरेश राय, तीतीया देवी व बीरबल राय की ओर से दाखिल किया गया था. इन तीनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप है. पांचवा जमानत आवेदन आरोप फजरुल रहमान की ओर से दाखिल किया गया था, जिसके विरुद्ध जालसाजी का आरोप है. छठा जमानत आवेदन आरोपी कन्हैया कुमार की ओर से दाखिल किया गया था. इसके विरुद्ध उत्पाद विभाग ने केस दर्ज किया है, जिसमें अवैध तरीका से शराब कारोबार का आरोप है. सातवां जमानत आवेदन दो आरोपी बजरंगी तुरी व प्रदुमन रजक की ओर से दाखिल किया गया था. इन दोनों के विरुद्ध देवीपुर थाना में केस दर्ज है. सभी जमानत आवेदनों की सुनवाई की गयी, जिसमें अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनी गयी. इसके बाद सभी आरोपियों को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










