लोक अदालत की तैयारी को ले थानाध्यक्षों के साथ डीएलएसए के सचिव ने की बैठक

किशनगंज.जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जो13 जुलाई को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाला है. इसे सफल बनाने के लिए लगातार बैठकों का
किशनगंज.जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जो13 जुलाई को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाला है. इसे सफल बनाने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को सभी थानाध्यक्षों के साथ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ओम शंकर ने बैठक की. बैठक में सचिव ने थानाध्यक्षों को नोटिस का तामिला शत प्रतिशत तथा ससमय कराने का निर्देश दिया ताकि संबंधित पक्षकार राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़- चढ़ कर भाग ले सके एवं अपने वादों का निपटारा समझौते के आधार पर करवा सकें. थानाध्यक्षों ने सूचित किया की नोटिस का तामिला लगभग पूर्ण की जा चुका है. साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि नोटिस के तामिले के दौरान पक्षकारों के बीच राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता की भी जानकारी दी जा रही है ताकि आमजन इसका लाभ ले सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










