लापुंग की युवती का कर्रा में मिला नर कंकाल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Nov 2024 7:32 PM
<P><H2>युवती के परिजनों ने जोजोदाग के युवक पर दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी</P></H2><P>कर्रा. जोजोदाग गांव स्थित भगवान पांज टोंगरी से एक युवती का नर कंकाल बरामद किया गया. जरियागढ़ की
युवती के परिजनों ने जोजोदाग के युवक पर दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी
कर्रा. जोजोदाग गांव स्थित भगवान पांज टोंगरी से एक युवती का नर कंकाल बरामद किया गया. जरियागढ़ की पुलिस ने कंकाल को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव के पास एक बैग मिला. इसमें आधार कार्ड की फोटो कॉपी और युवती की तस्वीर मिली. इसके आधार पर युवती की पहचान की गयी. उसकी पहचान लापुंग के मालगो पतराटोली गांव निवासी गांगी कुमारी (24) के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजू कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंची. इस संबंध में युवती के परिजनों ने जोजोदाग के युवक नरेश भेंगरा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










