करमाटांड़ में छठ घाट की सफाई का लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन

विद्यासागर – करमाटांड़ काली मंदिर प्रांगण में सारठ विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने शुक्रवार को करमाटांड़ बाजारवासियों के साथ बैठक की. बैठक में बाजार क्षेत्र के विकास कार्यों पर

विज्ञापन

विद्यासागर – करमाटांड़ काली मंदिर प्रांगण में सारठ विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने शुक्रवार को करमाटांड़ बाजारवासियों के साथ बैठक की. बैठक में बाजार क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की गई. इस दौरान राहुल सिंह ने करमाटांड़ बाजार स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि अगले वर्ष तक करमाटांड़ बाजार में स्थायी छठ घाट का निर्माण कराया जायेगा, ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा में किसी तरह की परेशानी न हो. छठ पर्व को देखते हुए छठ घाट की सफाई व सड़क मरम्मत रविवार से शुरू करने का निर्णय लिया गया. साथ ही गणपत चौक स्थित हाइमास्ट लाइट शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया. मौके पर विक्की मंडल, मोहन साह, टिंकू रेखन, विमल जायसवाल, मंथन गुप्ता, बलराम शाह, चंदन साह, राम रतन मंडल, बेजन मंडल, सोनी गुप्ता, हरेराम यादव, बालो मंडल, रोहन गुप्ता, रामजी जायसवाल, कंचन पोद्दार, परेश दत्त, सुनील शाह आदि थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola