कन्या निरीक्षण के दौरान दो पक्षों में मारपीट, पहुंची पुलिस

Updated:
विज्ञापन

देवघर. नगर थानांतर्गत मारवाड़ी कांवर संघ धर्मशाला में वर पक्ष को वधू पक्ष द्वारा कन्या निरीक्षण कराया जा रहा था. उसी दौरान देखादेखी में लड़की पसंद नहीं आने के बाद

विज्ञापन

देवघर. नगर थानांतर्गत मारवाड़ी कांवर संघ धर्मशाला में वर पक्ष को वधू पक्ष द्वारा कन्या निरीक्षण कराया जा रहा था. उसी दौरान देखादेखी में लड़की पसंद नहीं आने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर वहां पहुंची और दो संदिग्धों को थाने लाया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कन्या पक्ष देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के और वर पक्ष बिहार के जमुई जिले के नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. सूत्रों की मानें तो कन्या निरीक्षण के पूर्व शादी कराने वाले अगुआ ने वर पक्ष के कुछ लोगों के साथ मिलकर शराब पी ली थी. लड़के द्वारा नापसंद की बात आने पर दोनों पक्षों में बहस होने लगी और मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंचा. उसी दौरान नशे में कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने की बात सामने आ रही है. समाचार लिखे जाने तक नगर थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास चल रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola