katihar news : अग्निवीर भर्ती रैली : चौथे दिन 435 अभ्यर्थी ने दौड़ में हुए सफल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Nov 2024 10:45 PM
<P>कटिहार. शहर के सिरसा आर्मी कैंप स्थित गढ़वाल ग्राउंड में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली के चौथे दिन गुरुवार को मधेपुरा, सुपौल, मुंगेर व पूर्णिया जिले के
कटिहार. शहर के सिरसा आर्मी कैंप स्थित गढ़वाल ग्राउंड में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली के चौथे दिन गुरुवार को मधेपुरा, सुपौल, मुंगेर व पूर्णिया जिले के अभ्यार्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को ग्राउंड में प्रवेश कराया गया. उसके बाद योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल कराया गया. अग्निवीर भर्ती को लेकर जारी दिशा निर्देश एवं पात्रता के आधार पर सभी अभ्यर्थियों की जांच की गयी. उसके बाद ही फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित किया गया. इस बीच गुरुवार को मधेपुरा, सुपौल, मुंगेर व पूर्णिया जिले के अभ्यर्थियों ने निर्धारित अवधि में 1.6 किलोमीटर का दौड़ लगाया. इन चारों जिले के 971 में से करीब 767 अभ्यर्थियों ने दौड़ में शामिल होने के लिए रिपोर्ट किया. जिसमें करीब 435 अभ्यर्थियों ने दौड़ में कामयाबी हासिल की है.
आठ जिलों का हो चुकी है बहाली
उल्लेखनीय है कि अग्निवीर भर्ती रैली आगामी चार दिसंबर तक चलेगी. इस भर्ती रैली अग्निवीर जीडी पद के लिए एआरओ कटिहार अंतर्गत 12 जिले के अभ्यार्थी शामिल हो रहे है. अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग जिले के अभ्यर्थी को शामिल होने के लिए कैलेंडर जारी किया गया है. अबतक अग्निवीर जीडी पद के लिए जिन जिलों के अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया है. उनमें बांका, कटिहार, बेगूसराय, भागलपुर, मधेपुरा, सुपौल, मुंगेर व पूर्णिया जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली गुरुवार तक हो चुका है.आज होगी खगड़िया, सहरसा, अररिया व किशनगंज की बहाली
जबकि 30 नवंबर को खगड़िया, सहरसा, अररिया व किशनगंज के अभ्यर्थियों के युवाओं की फिजिकल टेस्ट होगी. अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, एसकेटी व अग्निवीर टेक्निकल तथा एक दिसंबर को टीडीएन आठवीं व 10 वीं पद के लिए कटिहार एआरओ अंतर्गत सभी 12 जिले के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल होंगे. शिड्यूल के मुताबिक दो दिसंबर को रिजर्व रखा गया है.
जिला प्रशासन, नगर निगम का मिल रहा सहयोग
इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के संचालन के दौरान कटिहार जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन, नगर निगम कटिहार एवं स्थानीय एजेंसियों की तरफ से लगातार सहयोग किया जा रहा है. जिसके चलते सेना बहाली को संचालित एवं व्यवस्थित करने में काफी मदद मिल रही है. रैली स्थल पर किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सेना की टीम निरंतर रैली स्थल पर काम कर रही है. शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित प्रक्रिया के तहत अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है. अग्निवीर भर्ती रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. इसके लिए जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की ओर से व्यापक व्यवस्था की गयी है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को खगड़िया, सहरसा, अररिया व किशनगंज जिले के अभ्यर्थी आर्मी भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










