ePaper

जख्मी किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated at : 06 Jul 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
जख्मी किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत

बेलदौर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बोबिल पंचायत के फुलबड़िया गांव में 27 जून को पेड़ से गिरने से किशोरी जख्मी हो गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बोबिल पंचायत के फुलबड़िया गांव में 27 जून को पेड़ से गिरने से किशोरी जख्मी हो गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि बीते 27 जून को फुलबड़िया गांव निवासी प्रभु महतो की पुत्री सुनीता कुमारी घर के बगल में ही जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर घायल हो गयी थी. घायलावस्था में इलाज के लिए परिजनों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया. पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन जख्मी किशोरी का इलाज पूर्णिया में करवा रहे थे, लेकिन हालात बिगड़ने पर उसे पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola