जिले में हाल में बने पुल पुलियों की जांच से भ्रष्टाचार होगा उजागर : इजहारूल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jun 2024 8:57 PM
किशनगंज.जिले में बने पुलों की अगर सही से जांच की जाए तो दर्जनों पुलों के निर्माण में घोटालों की बात सामने आ जाएगी. अररिया में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल
किशनगंज.जिले में बने पुलों की अगर सही से जांच की जाए तो दर्जनों पुलों के निर्माण में घोटालों की बात सामने आ जाएगी. अररिया में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल सरकार के दावों की पोल खोल रहा है. ये बातें किशनगंज के कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन ने कही. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को हाल के दिनों में जिले में बने पुल पुलियों की उच्चस्तरीय एजेंसी से जांच करवानी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके. उन्होंने बताया कि वह इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में आवाज उठाएंगे. विधायक श्री हुसैन ने कहा कि विकास कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उनके विधानसभा क्षेत्र ने सभी कार्य सरकारी मापदंड के अनुसार होने चाहिए. उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी कई भवनों और पुलों में अनिमियतता का मामला उठा चुके है. उन्होंने बताया कि किशनगंज विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में हर संभव कार्य किए जा रहे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










