जौनिया दियारा क्षेत्र में पुलिस ने किया भ्रमण, किसानों की समस्या हुये अवगत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 10:24 PM
बरारी. प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में फसल चराने एवं जमीन जबरन जोतने एवं फसल काटने आदि की समस्या आये दिन होती रहती हैं. पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के
बरारी. प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में फसल चराने एवं जमीन जबरन जोतने एवं फसल काटने आदि की समस्या आये दिन होती रहती हैं. पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर बरारी थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार पुलिस अधिकारी एवं बल के साथ गंगा पार जौनिया दियारा का मंगलवार को भ्रमण किया. जौनिया दियारा पहुंचने पर जौनिया पुलिस कैम्प का जायजा लिया. किसानों से मिलकर उनकी समस्या से बारी बारी अवगत हुए. किसानों ने थानाध्यक्ष को बताया कि खेत जुताई से लेकर फसल बुआई एवं फसल कटनी तक समस्या रहती हैं. चन्द दबंगों के कारण दियारा क्षेत्रों में परेशानी होती हैं. प्रशासन सजग रहे तो कोई समस्या नही होगी. किसानों ने यह भी बताया कि शिकायत पर त्वरित संज्ञान लिया जाना जरूरी हैं. भारी पुलिस बल के साथ जौनिया दियारा में मक्का , सरसों , परवल आदि फसल को देखत हुए खेतों में किसानों एवं मजदूरों से मिलकर उन्हें भयमुक्त होकर कार्य करने की हिम्मत जगाया. पुलिस कैम्प में अधिकारी व बल की तैनाती करने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










