Jamshedpur News : जिले के शिक्षकों की आज होगी काउंसेलिंग, मिलेगा प्रमोशन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों को ग्रेड-4 में प्रोन्नति के लिए आज से काउंसेलिंग होगी. पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 293 शिक्षकों
विज्ञापन
Jamshedpur News :
पूर्वी सिंहभूम जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों को ग्रेड-4 में प्रोन्नति के लिए आज से काउंसेलिंग होगी. पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 293 शिक्षकों को प्रोन्नति मिलेगी. इस प्रोन्नति के बाद शिक्षकों के वेतन में 4,000 रुपये से लेकर 6,000 तक मासिक वृद्धि होगी. काउंसलिंग को लेकर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गयी है.गौरतलब है कि शिक्षकों को हर साल 31 दिसंबर की तिथि से प्रमोशन दे दी जानी है, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले में अंतिम बार 2017 में तत्कालीन जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह ने प्रमोशन दिया था. उसके बाद से यह लंबित था. नियुक्ति नियमावली 1993 के आधार पर प्रमोशन दी जा रही है.क्या है काउंसेलिंग की समय-सारिणी
1. स्नातक प्रशिक्षित विज्ञान- सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक2. स्नातक प्रशिक्षित कला – दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक3. स्नातक प्रशिक्षित भाषा एवं उर्दू- शाम 4 बजे सेडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










