ePaper

इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई गणित व विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा

Updated at : 03 Dec 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई गणित व विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा

खगड़िया. बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में गणित और विज्ञान विषयों पर आधारित प्रतिभा खोज परीक्षा हुई. इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ मणि भूषण ने

विज्ञापन

खगड़िया. बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में गणित और विज्ञान विषयों पर आधारित प्रतिभा खोज परीक्षा हुई. इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ मणि भूषण ने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक क्षमताओं का मूल्यांकन करना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था. यह आयोजन श्रीनिवास रामानुजन व सीवी रमन के नाम पर आयोजित किया गया, जो गणित और विज्ञान के क्षेत्र के प्रेरणास्रोत माने जाते हैं. उन्होंने बताया कि बीते तीन दिनों तक आयोजित परीक्षा में कक्षा छह से कक्षा 12 तक के छात्रों ने भाग लिया. गणित व विज्ञान विषयों की परीक्षा में 572 छात्रों को श्रीनिवास रामानुजन प्रतिभा खोज परीक्षा (गणित) के लिए पंजीकृत किया गया था, जिसमें से 381 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया. शिक्षक सीवी रमन प्रतिभा खोज परीक्षा (विज्ञान) के लिए 797 छात्रों को पंजीकृत किया गया था, जिसमें से 570 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया. पहले दिन कक्षा छह और सात के छात्रों की परीक्षा चार चरणों में आयोजित की गयी. विज्ञान परीक्षा में 57 छात्रों में से 39 उपस्थित रहे, जबकि गणित परीक्षा में 71 में से 54 छात्रों ने भाग लिया. विज्ञान परीक्षा में 69 में से 50 छात्र उपस्थित रहे. सप्तम् वर्ग के विज्ञान परीक्षा में 76 में से 60 छात्र उपस्थित रहे. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मणि भूषण ने बताया कि परीक्षा के कुशल संचालन में आयोजन समिति के सदस्य प्रोफेसर आदित्य कुमार, विवेक सरन, अभिषेक कुमार, विश्वजीत कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. नयन कुमार एवं सहकर्मी राजाराम कुमार, गुड्डू कुमार पंडित और मनीष कुमार का योगदान सराहनीय रहा. यह परीक्षा छात्रों में गणित और विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने और उनके शैक्षणिक स्तर को उन्नत करने के उद्देश्य से आयोजित की गयी. बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने इस प्रकार के आयोजन से राज्य के छात्रों को उनकी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का मंच प्रदान किया है. इस तरह के प्रयास केवल छात्रों के व्यक्तिगत विकास में सहायक हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola