हाथी के हमले से युवक घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2024 6:34 PM

विज्ञापन

कर्रा. जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बड़का रेगरे निवासी मार्टिन आइंद के पुत्र जोसेफ आइंद (18) को शुक्रवार सुबह सात बजे जंगली हाथी ने हमला कर घायल कर दिया. जानकारी के

विज्ञापन

कर्रा. जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बड़का रेगरे निवासी मार्टिन आइंद के पुत्र जोसेफ आइंद (18) को शुक्रवार सुबह सात बजे जंगली हाथी ने हमला कर घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार जोसेफ आइंद सुबह सात बजे शौच के लिए खेत की ओर गया था. इसी क्रम में अचानक एक जंगली हाथी सामने आ गया. लोगों के हल्ला करने के बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद बकसपुर मुखिया पूनम बारला और परिजनों के सहयोग से उसे इलाज के लिए कर्रा सीएचसी लाया गया. घायल जोसेफ के पैर में गंभीर चोटें व शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोटें आयी हैं. जानकारी मिलने पर बीडीओ स्मिता नगेशिया और बीपीओ प्रेम सुजीत कुजूर अस्पताल जाकर जोसेफ से मुलाकात की. अस्पताल में इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया. सूचना मिलने के बाद झामुमो मीडिया प्रभारी राहुल केसरी और वन विभाग ने आर्थिक सहायता की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola