गलत ढंग से मुआवजा भुगतान मामले में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गलत ढंग से मुआवजा भुगतान मामले में एक गिरफ्तार

जोरी. वशिष्ठ नगर पुलिस ने भारतमाला परियोजना में गलत ढंग से मुआवजा भुगतान मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त महावीर यादव करमा पंचायत के लिचरी गांव

विज्ञापन

जोरी. वशिष्ठ नगर पुलिस ने भारतमाला परियोजना में गलत ढंग से मुआवजा भुगतान मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त महावीर यादव करमा पंचायत के लिचरी गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ भारतमाला सड़क परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के एवज में मुआवजा भुगतान में राजस्व कर्मचारी की मिलीभगत से गलत वंशावली बनाकर अपने हिस्से से अधिक राशि का भुगतान लेने से संबंधित मामला वशिष्ठ नगर थाना में दर्ज है. बताया गया कि लिचरी गांव निवासी प्रमोद यादव के आवेदन के आधार पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय के आदेश पर नौ नवंबर 2025 को थाना में डीएलएओ, सीओ सहित आठ लोगों के खिलाफ विश्वासघात व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को छापामारी अभियान चला कर महावीर यादव को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है. इसमें शामिल अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola