घरेलू विवाद को लेकर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, जोकीहाट. महलगांव थाना के चिलहनिया पंचायत वार्ड तीन मल्हरिया गांव में रविवार की रात घरेलू विवाद को लेकर एक विवाहिता की ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. विवाहिता

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जोकीहाट. महलगांव थाना के चिलहनिया पंचायत वार्ड तीन मल्हरिया गांव में रविवार की रात घरेलू विवाद को लेकर एक विवाहिता की ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. विवाहिता का मायका भी उसी गांव में है. मायकावालों ने महलगांव पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कनकलता ने पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजकर जायजा लिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका विवाहिता फिरदौस खातून, उम्र 28 वर्ष है. घटना के बाद हत्यारोपित पति इस्माइल सहित सभी ससुराल वाले फरार है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है. थानाध्यक्ष कनकलता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारण का पता चल सकेगा. घटना को लेकर चर्चा का विषय बना है. समाचार लिखे जाने तक एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी. मृतका के छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस हत्यारोपित पति इस्माइल की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है. मृतका के मायके वालों ने इस्माइल की गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola