ePaper

घर से देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस किया जब्त, युवक गिरफ्तार

Updated at : 02 May 2024 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
घर से देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस किया जब्त, युवक गिरफ्तार

फोटो संख्या 16- जानकारी देते थानाध्यक्ष भगवान राम व पीछे खड़े गिरफ्तार आरोपी. फोटो संख्या 17- जब्त देसी कट्टा व जिंदा कारतूस. प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ा स्थानीय थाना क्षेत्र के

विज्ञापन

फोटो संख्या 16- जानकारी देते थानाध्यक्ष भगवान राम व पीछे खड़े गिरफ्तार आरोपी. फोटो संख्या 17- जब्त देसी कट्टा व जिंदा कारतूस. प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ा स्थानीय थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव से पुलिस ने तूफानी सहनी के घर से घर छापेमारी कर एक देसी कट्टा एवं 315 बोर का दो जिंदा कारतूस के साथ तूफानी सहनी के पुत्र लक्ष्मण सहनी को गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस को सूचना दी गयी थी कि लक्ष्मण सहनी द्वारा शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए जब पुलिस मंगलवार की रात लक्ष्मण सहनी के घर छापेमारी किया तो उसके घर शराब तो नहीं मिला लेकिन पुलिस ने लक्ष्मण सहनी के कमरे में बिस्तर पर तकिया के नीचे रखा एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया. जिसे पुलिस ने जब्त कर लक्ष्मण सहनी को गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के लिखित बयान पर सूर्यगढ़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर, आरोपी एवं उनके परिजनों का कहना है कि हथियार उनके घर कैसे आया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. जब वह बिस्तर झाड़कर सोये थे, उसे समय तक बिस्तर पर हथियार नहीं था. घटना की रात घर का दरवाजा खुला था. इधर, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. वह शराब कारोबार एवं बाइक चोरी में पहले भी जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola