एक भी बच्चा दवा सेवन से न रहे वंचित, रखें ध्यान : डीसी

Updated:
विज्ञापन

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता पर की गयी चर्चा नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों

विज्ञापन

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता पर की गयी चर्चा नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अभियान की तैयारियों, दवा सेवन की व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि जिले में 10 फरवरी से फाइलेरियारोधी दवा सेवन अभियान की शुरुआत की जाएगी. उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों को दवा का सेवन अनिवार्य रूप से कराया जाए. किसी भी परिस्थिति में एक भी बच्चा दवा सेवन से वंचित न रहे. उन्होंने इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए कहा कि इसमें विद्यालयों की भूमिका अहम है. उपायुक्त ने प्रधानाध्यापकों से विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच दवा सेवन को लेकर जागरुकता फैलाने तथा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही जिले को फाइलेरियामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. इस दौरान उपायुक्त ने बोर्ड परीक्षा को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालयों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षार्थी समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन जनस्वास्थ्य और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola