दुर्गा मंदिर में तीन दिवसीय संकीर्तन का हुआ शुभारंभ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 7:50 PM
पोठिया.प्रखंड अंतर्गत बुधरा पंचायत के पोठिया बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पोठिया के प्रांगण में सोमवार को तीन दिवसीय हरे राम हरे कृष्ण अखंड संकीर्तन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू
पोठिया.प्रखंड अंतर्गत बुधरा पंचायत के पोठिया बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पोठिया के प्रांगण में सोमवार को तीन दिवसीय हरे राम हरे कृष्ण अखंड संकीर्तन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ. तीन दिवसीय हरे राम संकीर्तन के प्रारंभ होने से वातावरण भक्तिमय हो गया है.संकीर्तन स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है.यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं द्वारा हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया जा रहा है.इस हरिनाम संकीर्तन में बिहार,बंगाल एवं नेपाल के कीर्तन मंडली भी हिस्सा ले रहे हैं.संकीर्तन के पहले दिन सोमवार को मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई,जिसमे 108 महिलाओं ने सिर पर कलश रख,पोठिया पोठिया बाजार,शहिद चौक होते हुए पोठिया छठ घाट पहुंची.जहां महिलाओं ने नियम निष्ठा के साथ कलश में जल भर कर पुनः उसी रास्ते का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










