दरभंगा जाने का पता पूछकर मोबाइल व वीडियो कैमरा ठगा, खाते से उड़ा लिये पांच हजार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Dec 2024 12:45 AM

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर के जीरोमाइल चौक पर दो शातिरों ने दरभंगा जाने का पता पूछकर सुनील कुमार से पहचान बढ़ा ली. फिर, उसको झांसे में लेकर मोबाइल

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर के जीरोमाइल चौक पर दो शातिरों ने दरभंगा जाने का पता पूछकर सुनील कुमार से पहचान बढ़ा ली. फिर, उसको झांसे में लेकर मोबाइल व वीडियो कैमरा की ठगी कर ली. जब तक वह कुछ समझ पता दोनों शातिर मोबाइल व वीडियो कैमरा लेकर मौके से फरार हो गया. फिर, उस मोबाइल फोन से पांच हजार रुपये यूपीआइ के माध्यम से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया. मामले को लेकर सदर थाना क्षेत्र के अतरदह निवासी सुनील कुमार ने अहियापुर थाने में लिखित शिकायत दी है. इसमें पुलिस को बताया है कि वह अपने साथी अकलू दास व मनीष कुमार के साथ बीते आठ दिसंबर को काम करने के लिए दरभंगा जा रहा था. जीरोमाइल चौक पर दोनों खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे. इस बीच एक व्यक्ति आया और पता पूछा वह बता दिया. फिर, कुछ देर बाद दूसरा व्यक्ति आया और भैया हमको भी दरभंगा जाना है. मेरे पास बहुत समान है. उसने उनके साथ दोस्ती बढ़ा ली. फिर, उससे मोबाइल व वीडियो कैमरा ठगी कर ली. इसके बाद उसके मोबाइल फोन से 500 रुपये दूसरे खाते पर ट्रांसफर कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola