दिनदहाड़े दुकान पर गोलीबारी, लूट की घटना में पांच नामजद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नारदीगंज. थाना क्षेत्र के सदर बाजार नारदीगंज में रविवार के दिन 2.30 बजे के लगभग शगुन पलाइ एंड पेंट महल नामक दुकान में दुकानदार के साथ मारपीट की गयी. साथ
विज्ञापन
नारदीगंज.
थाना क्षेत्र के सदर बाजार नारदीगंज में रविवार के दिन 2.30 बजे के लगभग शगुन पलाइ एंड पेंट महल नामक दुकान में दुकानदार के साथ मारपीट की गयी. साथ ही लूट व गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. इस बावत दुकानदार ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. यह जानकारी थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि दुकानदार राजीव कुमार ने फल्डु निवासी नीतीश कुमार, बारियों निवासी सुभाष कुमार, दलेलपुर निवासी विक्रम कुमार, पंडपा दरियापुर निवासी कौशल यादव, फल्डु निवासी टूटू यादव समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जिसका कांड संख्या 286/24 है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहा है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. ज्ञात हो कि बीते रविवार को दिन दहाड़े शगुन पल्लाई एंड पेंट महल नामक दुकान में बदमाशों ने मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसके कारण सोमवार के दिन भी बाजार में दहशत बना रहा. सभी दुकानदार डरे सहमे अपना अपना दुकान खोला. आसपास के गांवों से भी बहुत कम लोग बाजार आये.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन