Deoghar news : आर्म्स एक्ट के आरोपित को कुंडा थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 03 Feb 2026 7:20 PM

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. कुंडा थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपित को छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. कुंडा थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपित को छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर कुंडा थाने की पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 अक्तूबर को कुंडा थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के केस नंबर 199/25 के आरोपित तेतरिया गांव निवासी नितेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. नितेश की गिरफ्तारी उसके घर से हुई. जानकारी के मुताबिक 10 अक्तूबर को गूप्त सूचना पर कुंडा थाने की पुलिस ने कुसुमडीह में छापेमारी कर विक्रम यादव को गिरफ्तार किया था. उसके पास से देशी पिस्टल सहित एक गोली व एक खोखा बरामद किया था. पूछताछ में आरोपित ने अपने फरार साथी का नाम नितेश बताया. इस संबंध में उस वक्त के थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल ने अपने बयान पर गिरफ्तार व फरार आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की थी. देशी कट्टा सहित गोली व खोखा के साथ गिरफ्तार आरोपित विक्रम को पुलिस ने उसी दौरान जेल भेजा था. किंतु नितेश उस वक्त से ही फरार चल रहा था. किसी ने कुंडा थाने की पुलिस को सूचित किया कि नितेश अभी घर में है. इसी आधार पर कुंडा थाने की पुलिस ने छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola