डीडीसी ने इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का किया भौतिक सत्यापन
Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 05 Feb 2026 5:40 PM
: 82 लाख की लागत से हो रहा है लैब का निर्माण चतरा. डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में बन रहे इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का
: 82 लाख की लागत से हो रहा है लैब का निर्माण चतरा. डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में बन रहे इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का भौतिक सत्यापन किया. उन्होंने लैब निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता व उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और संवेदक व कनीय अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लैब का निर्माण तय मानको के अनुरूप व समय सीमा के अंदर पूरा करें, ताकि लोगो को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने लैब में बिजली, पानी, सुरक्षा व सभी उपकरणों की व्यवस्था करने की बात कही. इस मौके पर भवन प्रमंडल विभाग के अभियंता ने बताया कि लैब का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. बचे हुए कुछ कार्यों को जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा. बताया कि 82 लाख रुपये की लागत से लैब का निर्माण किया गया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ पंकज कुमार ने बताया कि लैब शुरू होने से विभिन्न प्रकार की जांच एक ही स्थान पर होगी, जिससे मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मौके पर सदर बीडीओ हरिनाथ महतो, एक्सरे टेक्नीशियन दिलेर खान समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










