डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट

बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत के धरक्कासिंह बासा गांव में डायन का आरोप लगाकर एक महिला के साथ मारपीट की गयी. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके
बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत के धरक्कासिंह बासा गांव में डायन का आरोप लगाकर एक महिला के साथ मारपीट की गयी. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति व भसुर को मारपीट कर घायल कर दिया है. घायलावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए जख्मी को पीएचसी में भर्ती कराया. पीड़िता धरक्का सिंह वासा निवासी टुनटुन सिंह के 30 वर्षीय पत्नी प्रेमलता देवी ने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा कि डायन का आरोप मारपीट किया गया. मारपीट की घटना में ऋतुराज, अभिमन्यु कुमार, जनार्दन सिंह, अयोध्या उर्फ कारे सिंह समेत आधे दर्जन से अधिक व्यक्ति शामिल थे. थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि सूचक द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




