चुनाव परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका रहेगी खास
Updated at : 18 Nov 2024 6:23 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>खूंटी.</H2> विधानसभा चुनाव के मतगणना के लिए अब महज चार दिन शेष रह गये हैं. जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहा है प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन बढ़ने लगा है. प्रत्याशियों
विज्ञापन
खूंटी.
विधानसभा चुनाव के मतगणना के लिए अब महज चार दिन शेष रह गये हैं. जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहा है प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन बढ़ने लगा है. प्रत्याशियों के समर्थक और आम मतदाता भी हार-जीत को लेकर अनुमान लगा रहे हैं. अब जीत का ताज किसके सिर सजेगा यह तो 23 नवंबर को ही पता चलेगा. इसके बाद भी लोग अपने-अपने समीकरण का जोड़-घटाव कर रहे हैं. जब तक मतगणना नहीं होता है तब तक सभी उम्मीदवारों को अपनी जीत की उम्मीद है. सभी उम्मीदवार जीतने का दावा भी कर रहे हैं. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों पर निर्दलीय प्रत्याशियों का रोल अहम होगा. उन्हें कितना वोट मिलेगा इससे दिग्गज प्रत्याशियों की चिंतायें बढ़ी हुई है. शहर के चौक-चौराहों पर हो रही चर्चा के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशियों के कारण चुनाव परिणाम में असर देखने को मिल सकता है. सिर्फ निर्दलीय प्रत्याशी ही नहीं बल्कि कई छोटे राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी हार-जीत के परिणाम में उलटफेर कर सकते हैं. ज्ञात हो कि खूंटी विधानसभा क्षेत्र से 11 उम्मीदवार में से तीन और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में 12 में से पांच उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




