चेस क्रॉप्स शतरंज में अमन बने चैंपियन , निःशुल्क ओपन शतरंज प्रतियोगिता

प्रतिनिधि, किशनगंज . जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में चेस क्रॉप्स द्वारा खेल भवन खगड़ा में रविवार को एक निःशुल्क ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें
प्रतिनिधि, किशनगंज . जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में चेस क्रॉप्स द्वारा खेल भवन खगड़ा में रविवार को एक निःशुल्क ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अमन कुमार गुप्ता चैंपियन बने. इसमें मुकेश कुमार ने दूसरा तथा रोहन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के वरीय उपाध्यक्ष डॉक्टर एम आलम ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब तो यह सिद्ध हो चुका है कि शतरंज खेलने से मनुष्य के मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है, जो शारीरिक स्वास्थ्य से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है. संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा चेस क्रॉप्स के सीईओ कमल कर्मकार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस निःशुल्क ओपन शतरंज प्रतियोगिता में इस्लामपुर सहित अपने शहर के कुल 45 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. उक्त 3 शीर्ष खिलाड़ियों के पश्चात क्रमशः आयुष कुमार, धान्वी कर्मकार, ऋत्विक मजूमदार, हार्दिक प्रकाश, ज्योती कुमारी, अंकुश बाईन (इस्लामपुर), अनिमेष कुमार, अथर्व राज, सार्थक आनंद, सोफिया परवीन, सुब्रत बाईन (इस्लामपुर),प्रतीक कुमार साहा, मोहम्मद अमानुल्लाह, विवान दे, रचित बियानी, आयुष आनंद, श्रृजॉय पाल, सार्थक कुमार अग्रवाल, निमित जैन, आरव राज, रौनक साहा, रूही कुमारी एवं अन्य ने जगह बनाई. इस प्रतियोगिता के शीर्ष विजेताओं को चेस क्रॉप्स की ओर से पुरस्कार-स्वरूप नगद 1400 रुपये प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर अभिभावक के रूप में इस्लामपुर के सुब्रतो बाईन, अपने जिले के देवयानी दे, प्रीति जैन, मनोरंजन कुमार, राजेश कुमार झा, बीएसएफ के राम विकास, बिहार पुलिस की रीता कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










