Buxar News : टायर व्यवसायी ने तेज हथियार से गला रेत आत्महत्या का किया प्रयास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Sep 2024 9:47 PM
डुमरांव. रविवार को सुबह टायर व्यवसायी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर स्वयं तेज हथियार से गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास की. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने
डुमरांव. रविवार को सुबह टायर व्यवसायी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर स्वयं तेज हथियार से गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास की. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि नया भोजपुर निवासी स्व. मुहम्मद कातिब के पुत्र चालीस वर्षीय मुहम्मद खुर्शीद, जो नया भोजपुर में टायर का दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. रविवार की सुबह अपने दुकान पर थे, उनका भतीजा उनको नाश्ता देकर चला गया. काफी देर बाद भी वे दुकान के बाहर दिखाई नहीं दिए तो उनके दुकान के सामने वाले दुकानदार, जो रिश्ते में मामा लगते हैं. जब उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो उनका गर्दन खून से लतफत था. उन्होंने जब शोर गुल किया तो स्थानीय ग्रामीण एवं नया भोजपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जख्मी व्यवसायी गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी स्थिति चिंता जनक बनी हुई है. घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी भी पहुंचे. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के तुरंत बात घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. घटना के कारण एवं अन्य बिंदुओं पर परिवार के लोगों एवं स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ किया जा रहा है. जल्द ही घटना के विषय में पूरी जानकारी स्पष्ट हो जाएगी. वही घटना की जानकारी यह भी मिल रही है कि घायल व्यवसायी ने पुलिस को बताया है कि पारिवारिक कलह के कारण मैंने यह कदम उठाया है. इस मामले में पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. घटना के बाद नया भोजपुर एवं आसपास के इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा चारों तरफ हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










